FoodBlogger

पोहा रेसिपी

Ingredients:

1 कप पोहा 1 टेबल स्पून तेल 1/8 टी स्पून हींग 1 टी स्पून राई 1/2 कप प्याज़, बारीक कटा हुआ 8-10 कढ़ी पत्ता2-3 साबुत लाल मिर्च 1/2 कप आलू, बारीक कटा हुआ 1/2 टी स्पून हल्दी 2 या स्वादानुसार टी स्पून नमक 1 टी स्पून हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ 1 टेबल स्पून नींबू का रस 1 टेबल स्पून हरा धनियानींबू का छिलका (गार्निशिंग के लिए)

Method:

1.छन्नी में पोहा डालकर पानी से साफ कर लें। ध्यान रहे, पोहा को पानी में ज़्यादा समय के लिए न भिगोएं। इसलिए इसे छन्नी में ही रहने दें। 2.एक पैन में तेल डालें। उसमें हींग, राई, कढ़ी पत्ता, प्याज़ और साबुत लाल मिर्च डालें। 3.जब प्याज़ हल्के सुनहरे रंग की हो जाएं, तो इसमें आलू डालें। जब आलू हल्के सुनहरे रंग के हो जाएं, तो इसमें हल्दी डालें। 4.आलू को हल्की आंच पर फ्राई कर लें। ध्यान रहे, आलू पूरी तरह पक जाना चाहिए। 5.अब आंच को तेज़ करें। उसमें नमक और पोहा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। हल्का भूनें। 6.आंच बंद करके इसमें हरी मिर्च, नींबू का रस और आधा हरा धनिया डालें। 7.एक कटोरी में निकाल कर ऊपर से बाकी बचे हरे धनिये और नींबू का छिलके से गार्निश कर सर्व करें।

Instruction:

आप चाहे तो पोहे में प्याज और मूंगफली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो ब्रेड पोहा भी बना सकते हैं।